इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर सुर्खियों में रानू मंडल छाई हुई हैं। स्टेशन पर गाना गाकर गुजारा करने वाली इस बेहद सुरीली आवाज की मालकिन ने अब तक हिमेश रेशमनिया के साथ दो गाने रिकॉर्ड किए थे जिनके टीजर हिमेश ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए। अब उनके एक और गाने की झलक सामने आई है। इसमें वह हिमेश के ही एक सुपरहिट सॉन्ग के रिमिक्स वर्जन को आवाज देती दिखाई दे रही हैं। हिमेश रेशमिया ने अपने इंस्टाग्राम पर विडियो शेयर किया है जिसमें रानू मंडल उनके सुपरहिट सॉन्ग 'आशिकी में तेरी' के रिमिक्स वर्जन के लिए गाती दिखाई दे रही हैं। शेयर किया गया विडियो भले ही कुछ सेकंड का है लेकिन म्यूजिक और रानू की आवाज सुनने के बाद इस बात में कोई शक नहीं रह जाता कि यह सॉन्ग भी काफी जबरदस्त होने वाला है। विडियो शेयर करते हुए हिमेश रेशमिया ने लिखा, 'इस गाने का प्रॉडक्शन अभी चल रहा है, यह सिर्फ अभी स्क्रैच है। दुनियाभर में मौजूद लोगों का रानू जी के चेहरे पर यह मुस्कुराहट लाने के लिए शुक्रिया। उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास हर गाने के साथ बढ़ता जा रहा है। इसका सबूत सॉन्ग आशिकी में तेरी के रिक्रिएशन में देखा जा सकता है।' बता दें कि, रानू मंडल उस समय लाइमलाइट में आई थीं जब एक शख्स ने उन्हें कोलकाता के रानाघाट स्टेशन पर लता मंगेशकर का फेमस गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाते हुए सुना और इसका विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। यह विडियो तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद रानू एक सिंगिंग रिऐल्टी शो का हिस्सा बनीं, जिसमें हिमेश रेशमिया जज हैं। उन्होंने रानू को गाने का ऑफर दिया और वह अब तक रानू के गाए तीन गानों के टीजर शेयर कर चुके हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ZHDZgg
via IFTTT
No comments:
Post a Comment