गणपति फेस्टिवल के आते ही आम लोगों के साथ-साथ बॉलिवुड सिलेब्रिटीज़ भी इस त्यौहार के रंग में पूरी तरह से रंगे नजर आते हैं। सलमान खान, आलिया भट्ट, एकता कपूर, श्रद्धा कपूर, और शिल्पा शेट्टी से लेकर कपूर फैमिली के सभी सिलेब्रिटीज़ गणपति की भक्ति में इस वक्त लीन नजर आते हैं। इस समय एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नवाब फैमिली का सबसे छोटा सदस्य तैमूर अली खान गणपति बप्पा गाता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस विडियो में करीना कपूर की बुआ रीमा कपूर के बेटे अरमान जैन लेटे नजर आ रहे हैं और तैमूर उनके पेट पर बैठा हुआ दिख रहा है। इनके साथ करिश्मा कपूर का बेटा कियान भी नजर आ रहा है। इस विडियो में तैमूर ट्रडिशनल आउटफिट में तुतलाते हुए 'गणपति बप्पा मोरिया' गाता नजर आ रहा है। एक तस्वीर अरमान जैन ने भी अपने वॉल पर पोस्ट किया है जिसमें वह तैमूर के साथ नजर आ रहे हैं। गणपति फेस्टिवल के इस खास मौके पर पूरा कपूर परिवार इकट्ठा हुआ, जिसमें करीना, बबीता, अपने बेटे कियान राज कपूर के साथ करिश्मा कपूर, अरमान जैन, रीमा जैन, करण जौहर की मां हीरू जौहर और उनके बच्चे यश और रूही शामिल थे। करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें ये सभी लोग एकसाथ बैठे नजर आ रहे हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2UK0OLi
via IFTTT
No comments:
Post a Comment