Tuesday, September 10, 2019

रिलेशनशिप में हैं Taapsee Pannu, बताया कब करना चाहेंगी शादी

तापसी पन्नू एक के बाद एक शानदार परफॉर्मेंस से बॉलिवुड में अपनी पैठ जमाती जा रही हैं। बीते दिनों वह अक्षय कुमार स्टारर 'मिशन मंगल' में नजर आई थीं। वहीं अनुराग कश्यप की 'सांड़ की आंख' भी जल्दी ही रिलीज होने वाली है। तापसी फिल्मों की शूटिंग के साथ ही उनके प्रमोशन में भी व्यस्त हैं। बॉलिवुड की ज्यादातर सिलेब्रिटीज की तरह ही के रिलेशनशिप के चर्चे भी होते रहते हैं। अब तापसी पन्नू ने खुद बताया है कि वह रिलेशनशिप में हैं। एक इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने अपने रिलेशनशिप के बारे में चर्चा की। उन्होंने खुलासा किया कि वह सिंगल नहीं हैं। तापसी ने कहा कि वह रिलेशनशिप में हैं। इसके बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि तापसी किसके साथ रिलेशनशिप में हैं। इस बात पर भी तापसी ने साफ किया कि वह फिल्म इंडस्ट्री से नहीं है। न ही वह कोई क्रिकेटर है। रिपोर्ट्स के अनुसार तापसी की बहन शगुन ने दोनों को मिलवाया था। शादी के बात पर तापसी ने कहा कि वह शादी उस वक्त करेंगी जब उन्हें बच्चा चाहिए होगा। हाल ही में तापसी ने अनुभव सिन्हा की फिल्म थप्पड़ की शूटिंग शुरू की है। इस फिल्म में वह अमृता प्रीतम के किरदार में नजर आ रही हैं। मंगलवार को उन्होंने सेट से अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2HXBw7k
via IFTTT

No comments:

Post a Comment