Tuesday, September 10, 2019

फिर लंबे-खूबसूरत बालों में नजर आईं सोनाली बेंद्रे, शेयर किया फोटो

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस के लिए पिछले साल खासा मुश्किल हो गई थी। पिछले साल सोनाली बेंद्रे के फैन्स को उस समय धक्का लगा जब सोनाली ने बताया है कि उन्हें कैंसर डायग्नॉज हुआ है। हालांकि, सोनाली ने पूरी हिम्मत से यह लड़ाई लड़ी और जीतने के बाद अब सामान्य जिंदगी में लौट चुकी हैं। उनकी कई तस्वीरें आईं जिसमें कीमोथेरपी के बाद वह बिना बालों के दिखाई दे रही थीं। पिछले साल सोनाली कैंसर के इलाज के लिए न्यू यॉर्क गई थीं। वहां वह कीमोथेरपी से गुजरीं। इस दौरान वह सोशल मीडिया पर फैन्स को लगातार प्रेरणा देती रहीं। उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट में अपना विडियो भी शेयर किया था जिसमें उनके बाल हटाए गए थे। अब सोनाली एक बार फिर से लंबे और खूबसूरत बालों में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर की है। सोनाली ने अपनी पहली किताब के कवर के लिए फोटोशूट कराया है। यह तस्वीर इसी फोटोशूट की है। इसमें सोनाली विग के साथ अपने पुराने अवतार में नजर आ रही हैं। इलाज कराकर भारत लौटीं सोनाली कई बार इसपर खुलकर बात कर चुकी हैं कि कैसे कैंसर के बाद उनकी जिंदगी बदल गई। इसी के साथ खूबसूरती के मायने भी उनके लिए बदल गए।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2A5Jxmo
via IFTTT

No comments:

Post a Comment