Tuesday, September 10, 2019

बर्थडे के बाद Akshay Kumar ने फैन्स को दिया एक और स्पेशल तोहफा, विडियो भी किया पोस्ट

ऐक्टर अक्षय कुमार ने सितंबर को अपना 52वां बर्थडे मनाया। अपने इस दिन को खास बनाने के लिए अक्षय ने फैमिली के साथ तो स्पेशल सरप्राइज प्लान किया ही, उनके फैन्स ने भी इस दिन को खास बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। रात के 12 बजते ही सोशल मीडिया पर फैन्स का हुजूम उमड़ पड़ा और अक्षय को जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लग गया। यहां तक कि उनके फिल्म इंडस्ट्री फ्रेंड्स ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। इतने प्यार और दुलार को पाकर अक्षय खुद को लकी मान रहे हैं। उन्होंने अब अपने फैन्स के लिए स्पेशल विडियो शेयर कर शुक्रिया अदा किया। इस विडियो के साथ अक्षय ने लिखा, 'थैंक्यू, थैंक्यू,थैंक्यू। मैं चाहे कितनी बार भी ये शब्द दोहराऊं लेकिन जितने प्यार और शुभकामनाओं की बौछार आपने मेरे ऊपर की है, उसके आगे ये काफी नहीं हैं। मेरा दिन बनाने के लिए आप सभी का शुक्रिया।' इस विडियो में अक्षय कहते नजर आ रहे हैं, 'आज मैं नॉर्मल दिनों से ज्यादा लकी फील कर रहा हूं। आज 10 सितंबर है। सबका इतना सारा प्यार देखकर मेरी मां कहती है कि दुआओं से बढ़कर और कोई कमाई नहीं होती। और मुझे तो करोड़ों दुआएं मिली हैं। आप सबका बहुत बहुत धन्यवाद। मेरे दोस्त और कॉलीग्स जिन्होंने इतना प्यार दिया, इतनी विशेज भेजीं...और एक बड़ा सा थैंक्यू मेरे सारे फैन क्लबों का। मैंने आप सबके फोटोज और विडियो देखे। आपने मेरा बर्थडे जो इतने अच्छे तरीके से मनाया है। उसके लिए मैं आप सबका बहुत बहुत धन्यवाद करता हूं।' अक्षय के इस विडियो पर भी उनके फैन्स उन्हें खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं। बात करें अक्षय के प्रफेशनल फ्रंट की, तो अक्षय 'हाउसफुल 4, 'गुड न्यूज', 'सूर्यवंशी', 'लक्ष्मी बम' और 'बच्चन पांडे' में नजर आएंगे। इसके अलावा उन्होंने अपने बर्थडे के मौके पर एक और फिल्म अनाउंस की, जिसमें वह देश के इतिहास के बहादुर राजाओं में से एक पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस बायॉपिक फिल्म का मोशन पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2A7F2YE
via IFTTT

No comments:

Post a Comment