प्रियंका चोपड़ा और स्टारर 'द स्काई इस पिंक' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म की लंबे समय से चर्चा हो रही थी और अब आखिरकार फैन्स को देखने को मिल गया कि फिल्म में क्या है। फिल्म दिल्ली में बेस्ड एक लव स्टोरी है और हर लव स्टोरी की तरह ही यह भी समस्याओं से भरी हुई है। कहानी जायरा वसीम का किरदार नरेट कर रहा है। कहानी टीनएजर आयुषी के (जायरा वसीम) के इर्द-गिर्द घूमती है। वह अपने पैरंट्स की लव स्टोरी नरेट कर रही है। प्रियंका और फरहान की लव स्टोरी काफी उतार-चढ़ाव से गुजरती है और आयुषी इसमें खुद को विलेन मानती है। पहले अनचाही प्रेग्नेंसी का सामना होता है। फिर जब बच्चे समेत परिवार हंसी खुशी चल रहा होता है तो उनकी बेटी को गंभीर बीमारी हो जाती है और दोनों उसे ठीक करने के लिए जूझते हैं। प्रियंका और फरहान की बेटी के किरदार में जायरा वसीम नजर आ रही हैं। उनके साथ रोहित सराफ भी हैं। चारों ऐक्टर्स की ऐक्टिंग दमदार लग रही है और शोनाली बोस की इस फिल्म के ट्रेलर ने फैन्स का ध्यान खींचने वाला है। फिल्म की टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग भी होनी है। भारत में यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होनी है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ZK9zKs
via IFTTT
No comments:
Post a Comment