कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे स्टारर फिल्म 'पति पत्नी वो' के रीमेक की शूटिंग लखनऊ में खत्म हो चुकी है, जिसमें इन दोनों के अलावा भूमि पेडनेकर भी नजर आने वाली हैं। कार्तिक और अनन्या का एक विडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक-दूसरे के चेहरे पर केक लगाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, मौका था रैपअप सेलिब्रेशन का तो भला सितारे कैसे पीछे रहते। कार्तिक और अनन्या ने सेट पर मनाए गए इस जश्न का विडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों अपने क्रू सदस्यों के साथ मिलकर एक-दूसरे के चेहरे पर केक लगाते नजर आ रहे हैं और सभी इस गेम को भरपूर इंजॉय कर रहे हैं। विडियो में पहले कार्तिन अनन्या के चेहरे पर केक लगाते हैं और फिर ऐक्ट्रेस भी उन्हें नहीं छोड़ती हैं और पूरा बदला लेती हैं। बता दें कि अनन्या की यह दूसरी बॉलिवुड फिल्म है और यह भी रीमेक ही है। इससे पहले वह 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' में नजर आ चुकी हैं। 'पति पत्नी और वो' में अनन्या, कार्तिक और भूमि के अलावा संजीव कपूर, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर भी हैं। नवाबों के शहर में शूटिंग के दौरान कार्तिक ने कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिसमें वह लखनऊ के स्वादिष्ट व्यंजनों का मजा लेते दिखाई दे रहे हैं। 'पति पत्नी और वो' 6 दिसंबर को रिलीज होगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2A0RwRN
via IFTTT
No comments:
Post a Comment