बॉलिवुड ऐक्ट्रेस इस समय टीवी के डांस रिऐलिटी शो '' में जज की भूमिका में दिखाई दे रही हैं। फिल्मों के अलावा भी रवीना अन्य सामाजिक कामों से जुड़ी रहती हैं। अब खबर आ रही है कि रवीना टंडन जल्द ही नानी बनने जा रही हैं। हाल में उन्होंने अपनी गोद ली हुई बेटी छाया के लिए बेबी शावर पार्टी रखी थी। इस पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है। इन तस्वीरों को सेलिब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट पूजा मखीजा ने शेयर किया है। इन तस्वीरों में रवीना टंडन अपनी गोद ली हुई बेटी छाया और पूजा मखीजा के साथ दिखाई दे रही हैं। बता दें कि रवीना टंडन ने साल 1995 में दो बच्चियों पूजा और छाया को गोद लिया था। इसके बाद साल 2004 में रवीना ने अनिल थडानी से शादी की थी। शादी के बाद रवीना के दो बच्चे और राशा और रणबीर हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/34ocrvU
via IFTTT
No comments:
Post a Comment