Saturday, September 7, 2019

Priyanka Chopra ने बताया, उनकी फिल्म का सीन देखकर रोने लगे थे निक जोनस

ग्लोबल आइकन बन चुकीं ऐक्ट्रेस ने बताया था कि उनकी शादी के समय शादी से कुछ पहले ही इमोशनल हो गए थे और रोने लगे थे। हाल में टोरंटो इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंचीं प्रियंका ने एक बार फिर बताया है कि उनकी फिल्म का एक सीन देखकर भी निक इमोशनल हो गए थे और उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। यह भी पढ़ें: प्रियंका ने बताया कि उनकी शादी से 4 दिन पहले तक वह अपनी आने वाली फिल्म '' की शूटिंग कर रही थीं। एक दिन शादी से पहले निक जोनस फिल्म के सेट पर पहुंच गए। जब एक सीन को वहां शूट किया जा रहा था तो निक उसे देखकर इतने भावुक हो गए कि उनकी आखों में आंसू आ गए। प्रिंयका ने बताया कि शूटिंग के आखिरी दिन फिल्म की डायरेक्टर सोनाली बोस ने निक को शैंपेन और केक सेलिब्रेशन में इन्वाइट किया था। लेकिन निक समय से कुछ पहले ही पहुंच गए और उस समय सीन की शूटिंग चल रही थी। सोनाली ने बताया कि सीन की शूटिंग अंधेरे में चल रही थी और निक उनके बिल्कुल बगल में खड़े थे। तभी उन्हें किसी के सुबकने की आवाज़ आई और उन्होंने देखा कि निक की आंखों में आंसू थे। बता दें कि प्रियंका की आने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' एक सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। प्रियंका इस फिल्म से एक बार फिर बॉलिवुड में वापसी कर रही हैं और यह आने वाले 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2N2hooC
via IFTTT

No comments:

Post a Comment