हॉलिवुड और बॉलिवुड की फेमस ऐक्ट्रेस हमेशा किसी न किसी कारण से चर्चा में रहती हैं। पिछले साल दिसंबर में अमेरिकन सिंगर से शादी के बाद वह और ज्यादा खबरों में बनी रहती हैं। वैसे शादी के बाद से ही प्रियंका के प्रेग्नेंट होने की बातें सामने आती रही हैं लेकिन प्रियंका ने हमेशा इस तरह की खबरों को खारिज किया है। एक फैशन मैगजीन को दिए हालिया इंटरव्यू में प्रियंका ने यह माना है कि उनकी लिस्ट में अब एक घर खरीदना और बच्चा पैदा करना प्रायॉरिटी पर है। उन्होंने कहा कि वह अपने पति निक जोनस के साथ में रहना चाहती हैं। प्रियंका के पास पहले से मुंबई और न्यू यॉर्क में घर हैं लेकिन उनका कहना है कि इन दोनों शहरों में मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग हैं और जगह की कमी है जबकि लॉस ऐंजिलिस में जगह की कोई कमी नहीं है। प्रियंका ने कहा है कि वह अपने घर में स्वीमिंग पूल और बैकयार्ड चाहती हैं और लॉस ऐंजिलिस का बीच और मौसम उन्हें मुंबई की याद दिलाता है। घर खरीदने के अलावा प्रियंका जल्द से जल्द अपने पति निक जोनस से बच्चा भी चाहती हैं। घर और बच्चा ही उनकी फ्यूचर प्लानिंग में है। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका पिछले काफी समय से हिंदी फिल्मों से गायब है और जल्द ही उनकी अगली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' रिलीज होगी। सोनाली बोस के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/34sX3yr
via IFTTT
No comments:
Post a Comment