Friday, September 6, 2019

जानिए, अनन्या पांडेय ने कार्तिक आर्यन को क्यों कहा 'हब्शी'

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपकमिंग फिल्म पति पत्नी और वो में एक साथ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग 2 महीने लखनऊ में चली इस दौरान टीम ने कई तस्वीरें और विडियोज शेयर किए। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक विडियो शेयर किया है जिसमें वह अनन्या के साथ नोकझोंक करते नजर आ रहे हैं। विडियो में कार्तिक और अनन्या एक कार में बैठे नजर आ रहे हैं उनके साथ में डायरेक्टर मदस्सर अजीज भी हैं। कार्तिक और अनन्या अपनी अकमिंग फिल्म के लिए वजन बढ़ाने के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। बातचीत में अनन्या दावा करती हैं कि उनका वजन 3 किलो बढ़ गया है जिस पर कार्तिक उनकी टांग खींचते हुए कहते हैं कि उनका वजन 3 किलो नहीं 3 ग्राम बढ़ा है। वहीं अनन्या कार्तिक को 'हब्शी' कहती हैं और बोलती हैं कि कार्तिक हर शॉट में खाते रहते हैं। देखें विडियो कार्तिक ने यह विडियो डायरेक्टर मुदस्सर अजीज के बर्थडे पर पोस्ट किया था। उनके बर्थडे मेसेज के साथ कार्तिक ने लिखा है कि उन्होंने चिंटू के रोल के लिए करीब 7 किलो वजन बढ़ाया है। बता दें कि पति पत्नी और वो 1978 में इसी नाम से बनी फिल्म की ऑफिशल रीमेक है। ओरिजिनल फिल्म में संजीव कपूर, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर लीड रोल्स में थे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2HQQwny
via IFTTT

No comments:

Post a Comment