Wednesday, September 11, 2019

क्या तापसी पन्नू वाकई कर रहीं ओलिम्पिक सिल्वर मेडलिस्ट बैडमिंटन प्लेयर Mathias Boe को डेट?

तापसी पन्नू के लव अफेयर को लेकर लंबे समय से चर्चा होती रही है। 'मिशन मंगल' ऐक्ट्रेस एक बार फिर से अपनी लव-लाइफ को लेकर खबरों में हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो तापसी ने स्वीकार किया है कि वह सीरियस रिलेशनशिप में हैं। एक मीडिया पब्लिकेशन से बातचीत में तापसी ने इस बारे में जानकारी देते हुए स्वीकार किया है कि वह सीरियस रिलेशनशिप में हैं और जिस लड़के को वह डेट कर रही हैं वह उनकी प्रफेशन से नहीं है। हालांकि, तापसी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा मीडिया, पपराजी से एक डिस्टेंस बरकरार रखती है और इस बार भी वह नाम बताने से बचते हुए केवल इतना कह गईं कि वह स्पोर्ट्स बैकग्राउंड से हैं, लेकिन क्रिकेट से नहीं। वैसे तापसी पन्नू और ओलिम्पिक सिल्वर मेडलिस्ट बैडमिंटन प्लेयर मेथियस बो के रिलेशनशिप को लेकर खबरें पहले भी आ चुकी हैं, जो कि डेनमार्क के पॉप्युलर खिलाड़ी हैं। हालांकि, दोनों ने कभी इस रिश्ते पर खुलकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन तापसी का यह बयान इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि वह उन्हें डेट कर रही है। हमने जब तापसी से इस बारे में बातें करने की कोशिश की, लेकिन उनसे अब तक किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी अनुभव सिन्हा की 'थप्पड़' में नजर आएंगी, जिसमें वह मशहूर पंजाबी लेखिका अमृता प्रीतम के किरदार में दिखेंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ZSEWDA
via IFTTT

No comments:

Post a Comment