Wednesday, September 11, 2019

ईद 2020 पर Salman Khan करेंगे धमाका, जल्द अनाउंस करेंगे बड़ी ऐक्शन फिल्म

ऐसा लगता है कि सलमान खान ने ईद 2020 पर धमाका करने के लिए कमर कस ली है। कुछ वक्त पहले रिलीज हुई उनकी फिल्म 'भारत' को दर्शकों ने पसंद किया और अब फैन्स को उनकी अगली फिल्म 'दबंग 3' की रिलीज का इंतजार है। लेकिन इस फिल्म से ज्यादा सलमान अगली ईद के इंतजार में है, जिस पर वह एक बड़ी ऐक्शन फिल्म लेकर आएंगे। सोर्सेज की मानें तो सलमान निर्देशक प्रभुदेवा के साथ एक धमाकेदार ऐक्शन फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिसे अगले साल ईद पर रिलीज किए जाने का प्रोग्राम है। बता दें कि प्रभुदेवा 'दबंग 3' को भी डायरेक्ट कर रहे हैं। अब यह ऐक्शन फिल्म न तो 'वॉन्टेड' का सीक्वल है और न ही 'किक 2'। जाहिर है कि कोई और ही फिल्म होगी जिसे लेकर अभी तक इतना सस्पेंस बनाकर रखा गया है। सूत्रों का यह भी कहना है कि सलमान एक या दो दिन में अपनी इस फिल्म की अनाउंसमेंट करेंगे। इतना ही नहीं, इस फिल्म के ज्यादातर ऐक्शन सीन्स और स्टंट सलमान खुद ही करेंगे। अब सलमान की यह ऐक्शन मसाला फिल्म कौन सी होगी, यह तो जल्द ही पता चल जाएगा। लेकिन ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह फिल्म कोरियन क्राइम ड्रामा 'वेटरन' का हिंदी रीमेक हो सकती है। सलमान इस फिल्म में एक अंडरकवर कॉप का रोल प्ले कर सकते हैं। वैसे हाल ही में उन्होंने 'दबंग 3' का मोशन पोस्टर शेयर किया, जिससे फैन्स की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी। वहीं साउथ फिल्मों के स्टार किच्चा सुदीप विलन के रोल में दिखेंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Q552ic
via IFTTT

No comments:

Post a Comment