Wednesday, September 11, 2019

ट्विटर यूज़र ने Richa Chadha के लिए किया अश्लील कॉमेंट, अब जोधपुर पुलिस लेगी खबर

ऐक्टिंग के अलावा हर मुद्दे पर मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली रिचा चड्ढा पर अश्लील कॉमेंट करना इस बार एक ट्विटर यूज़र को भारी पड़ सकता है। हाल ही में एक ट्विटर यूजर ने उनके लिए एक अश्लील कॉमेंट किया, जिसे रिचा ने रीट्वीट कर दिया और अब जोधपुर पुलिस से इस मामले में उन्होंने मदद भी मांगी। बता दें कि एक यूजर ने बेहूदा ट्वीट करते हुए रिचा के लिए लिखा है कि उनका कितना बार सामूहिक रेप हुआ है? रिचा ने उनके इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'ट्विटर यूज़र्स इस हैंडल के लिए थोड़ा प्यार दिखाएं। उम्मीद करती हूं कि यह शेफ उतना गंदा, घटिया और बेस्वाद खाना नहीं बनाते होंगे, जितना बेकार उनका जोक है।' उन्होंने इस यूज़र के बारे में रिपोर्ट करने के लिए लोगों से अपील की। रिचा द्वारा इस ट्वीट को रीट्वीट करने की देरी थी कि उनके फैन्स फौरन उनके सपॉर्ट में आ खड़े हुए। पहले लोगों ने उन्हें (अश्लील कॉमेंट करने वाले को) जमकर लताड़ लगाई और इसके बाद एक यूज़र ने उन्हें बताया कि इस व्यक्ति की पहचान हो गई है, जिसके बाद में रिचा ने जोधपुर पुलिस को ट्वीट कर इस मामले में पड़ताल करने का अनुरोध किया है। बता दें कि रिचा फिल्म 'मसान' के बाद सुर्खियों में आईं और अब इसी वीकेंड यानी 13 सितम्बर को उनकी फिल्म 'सेक्शन 375' रिलीज़ होनेवाली है। निर्देशक अजय बहल की इस फिल्म में अक्षय खन्ना, ऋचा चड्ढा, मीरा चोपड़ा, राहुल भट्ट जैसे सितारे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2I0xU4K
via IFTTT

No comments:

Post a Comment