Tuesday, September 10, 2019

जानें, Dostana 2 में कार्तिक आर्यन के रोल की डीटेल

बॉलिवुड के लीडिंग ऐक्टर्स कोई भी हटके प्रॉजेक्ट लेने में जरा भी नहीं हिचकिचा रहे। आयुष्मान खुराना, विकी कौशल और राजकुमार राव ऐसे ही अनोखे किरदार निभाकर अपनी ऐक्टिंग स्किल्स को साबित कर चुके हैं। अब कार्तिक आर्यन भी अपनी अपकमिंग फिल्म में गे का रोल निभाकर इस ब्रिगेड में शामिल होने वाले हैं। वह डेब्यूटेंट ऐक्टर लक्ष्य के ऑपोजिट नजर आएंगे। लक्ष्य इससे पहले कई सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। दोनों ऐक्टर फिल्म में गे के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 2008 में आई करण जौहर की दोस्ताना का सीक्वल है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोस्ताना के पहले पार्ट में अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम ने गे होने का नाटक किया था लेकिन इस फिल्म में कार्तिक और लक्ष्य वाकई में गे बने हैं। अब देखना है कि दोस्ताना 2 की स्टोरी क्या होगी क्योंकि यह सब्जेक्ट हिंदी सिनेमा में इतना कॉमन नहीं है। कार्तिक के वर्क फ्रंट पर बात करें तो वह भूल भुलैया 2 में नजर आएंगे। फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/34C7xLV
via IFTTT

No comments:

Post a Comment