Tuesday, September 10, 2019

वरुण-सारा की फिल्म के सेट पर देर रात लगी आग

मंगलवार देर रात फिल्म के सेट पर आग लग गई। और के इस फिल्म का सेट गोरेगांव में फिल्मिस्तान स्टूडियों में है। अच्छी बात यह रही कि देर रात होने की वजह से सेट पर ज्यादा लोग नहीं थे और किसी की जान खतरे में नहीं आई। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है। मुंबई मिरर की खबर के अनुसार फिल्मिस्तान स्टूडियो में मौजूद कुली नं. 1 के सेट पर रात 12:30 बजे आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायरमेन तुरंत वहां पहुंच गए। यह भी एक वजह है कि आग के कारण ज्यादा नुकसान नहीं हो सका। हालांकि, सेट का मुख्य हिस्सा खराब हो गया है और इससे फिल्म की शूटिंग पर असर पड़ेगा। बता दें कि डेविड धवन गोविंदा और करिश्मा कपूर स्टारर कुली नं 1 का रीमेक बना रहे हैं। इस फिल्म में वरुण धवन और सारा अली खान लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा सारा लव आजकल के सीक्वल में भी काम कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन नजर आएंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/34yXKGu
via IFTTT

No comments:

Post a Comment