Tuesday, September 10, 2019

रणवीर सिंह को इंस्टा पर दीपिका पादुकोण ने दिया 'पैसे बचाने' का आइडिया

अगर आप दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं तो एक-दूसरे के लिए दोनों जो कॉमेंट्स करते हैं उसका मजा भी ले रहे होंगे। हार्ट, किस इमोजी भेजना या एक-दूसरे की टांग खींचना दोनों की नोंकझोक का सब खूब मजा लेते हैं। हाल ही में रणवीर के एक पोस्ट ने दीपिका ने एकदम टिपिकल हाउसवाइफ वाला मजेदार कॉमेंट किया है। दरअसल रणवीर ने कई सारी तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें वह एक स्पीकर ब्रैंड के साथ अपने कोलैबोरेशन को अनाउंस र रहे हैं। तस्वीरों में वह काफी हॉट भी दिख रहे हैं। जैसा कि दीपिका हमेशा प्यारभरे रिऐक्शन देती थीं, इस बार उन्होंने एकदम अलग और मजेदार कॉमेंट किया है। उन्होंने लिखा है, 'घर के लिए भी कुछ ले आओ, कुछ पैसे ही बच जाएंगे!!!' एक और पोस्ट है जिसमें रणवीर ने हेडफोन्स लगा रखे हैं। इस पर दीपिका कॉमेंट करती हैं कि शायद जब वह उनको परेशान करती हैं तो रणवीर इसी तरह उन्हें अनदेखा करते हैं। वैसे रणवीर का इस पर अब तक कोई जवाब नहीं आया है लेकिन दीपिका के कॉमेंट के नीचे कई सारे लोगों ने रिप्लाई किए हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2A75cuD
via IFTTT

No comments:

Post a Comment