बीते दिनों की फिल्म '' काफी चर्चा में रही। सलमान खान के फिल्म छोड़ने के बाद भंसाली ने फिल्म को स्थगित कर दिया था। इससे फैन्स के साथ-साथ फिल्म की लीड ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट का भी दिल टूट गया था। हालांकि, फैन्स अब भी इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अब खबर है कि फिल्म में सलमान खान की जगह ले सकते हैं। भंसाली और सलमान के लगभग 20 साल बाद साथ में करने के कारण फैन्स भी काफी एक्साइटेड थे। इसके अलावा सलमान खान और आलिया भट्ट की जोड़ी काफी चर्चा में थी। लेकिन फैन्स की उम्मीदें उस वक्त अचानक खत्म हो गईं जब सलमान के फिल्म छोड़ने और फिर फिल्म स्थगित होने की खबर आई। सूत्रों के अनुसार रितिक रोशन ने संजय लीला भंसाली से मुलाकात की है। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि इंशाल्लाह में सलमान की जगह रितिक हो सकते हैं। हालांकि, फैन्स इस बारे में ऑफिशल घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि पहले सलमान खान ने ट्वीट करके कहा था कि इंशाल्लाह ईद पर रिलीज नहीं होगी लेकिन फिर भी वह ईद पर पर्दे पर आएंगे। इसके कुछ देर बाद भांसाली प्रॉडक्शन के ट्विटर हैंडल से बताया गया कि फिल्म स्थगित कर दी गई है। वहीं रितिक रोशन हाल ही में फिल्म सुपर 30 में नजर आए थे। इसके अलावा वह टाइगर श्रॉफ के साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। ऐसे में अगर वह इंशाल्लाह में भी आते हैं, तो फैन्स के लिए यह बेहद एक्साइटिंग होगा।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2LrBbvZ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment