Wednesday, September 11, 2019

एमी जैक्सन ने शेयर किया मैटरनिटी फोटोशूट

एमी जैक्सन इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को भरपूर इंजॉय कर रही हैं, जिसका सबूत देती हैं इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई उनकी तस्वीरें।एक बार एमी अपनी ऐसी ही तस्वीर की वजह से चर्चा में हैं। एमी ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। अपने बेबी शावर वाले विडियो में एमी अनाउंस करती नजर आई थीं कि उन्हें लड़का होनेवाला है। अब उन्होंने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की एक खूबसूरत तस्वीर अपने वॉल पर शेयर की है। इस तस्वीर में वह ब्लैक थाई हाई स्लिट गाउन में दिख रही हैं और यहां वह हाई हील्स में हैं। इस पोस्ट में कैमरे की ओर पोड़ करते हुए एमी काफी स्टनिंग दिख रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस फोटोशूट का एक मोनोक्रोम विडियो भी पोस्ट किया है। उन्होंने इस पोस्ट के सआथ बताया है कि उनके पेट में पल रहा बच्चा 33 वीक का हो चुका है। एमी लगभग 4 सालों से जॉर्ज (George Panayiotou) को डेट कर रही थीं और उनसे सगाई हो चुकी है। बताया जा रहा है कि यह कपल अगले साल ग्रीस में शादी के बंधन में बंध जाएगा। एमी जैक्सन पिछली बार रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म '2.0' में दिखाई दी थीं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/30cfBzI
via IFTTT

No comments:

Post a Comment