Tuesday, September 10, 2019

गिफ्ट किए हुए जूते नहीं लेतीं सोनम कपूर, करती हैं एक टोटका!

बॉलिवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर अपने स्टाइल स्टेटमेंट्स के लिए चर्चा में रहती हैं। अपने आउटफिट्स से लेकर फुटवेअर और उनके लुक में सबकुछ हमेशा टिप-टॉप रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, गिफ्ट किए हुए जूतों को लेकर सोनम जरा अंधविश्वासी हैं। जूमटीवी.कॉम से बातचीत के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया। सोनम का मानना है कि जब आपको कोई जूते गिफ्ट करता है तो आपको उन्हें टोकन के रूप में ही सही पर कुछ पैसे दे देने चाहिए चाहे 1 रुपया क्यों न दें। उनका मानना है कि ऐसा करने से बैड लक दूर नहीं आता। वैसे भारत में कई लोग यह बात मानते हैं और मजेदार बात है कि सोनम उनमें से एक हैं। अगर सुपरस्टिशंस की बात करें तो सोनम की अपकमिंग फिल्म द जोया फैक्टर भी इसी थीम पर बेस्ड है। फिल्म में वह साउथ सुपरस्टार दलकीर सलमान के साथ नजर आएंगी। दलकीर फिल्म कारवां से बॉलिवुड डेब्यू किया था इसमें उनके साथ इरफान खान और मिथिला पाल्कर थीं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/31aL3Qc
via IFTTT

No comments:

Post a Comment