Tuesday, September 10, 2019

Aishwarya Rai Bachchan के बेबी शावर की ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी को 12 साल हो चुके हैं, लेकिन लगता है कि फैन्स अभी भी उनके मोह में बंधे हुए हैं। शादी के बाद ऐश्वर्या और अभिषेक की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। आज भी फैन्स गाहे-बगाहे उनकी शादी के पुराने फोटोज शेयर कर ही देते हैं। लेकिन फैन्स अब ऐश्वर्या के बेबी शावर के फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं, जो आजकल इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं। इन फोटोज में ऐश्वर्या ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ है और बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। इनमें ऐश्वर्या एक सोफा स्टाइल चेयर पर बैठी हुई हैं और अभिषेक उनके साइड में खड़े हैं। फोटोज में ऐश की मॉम वृंदा और अभिषेक के पापा यानी ऐक्टर अमिताभ बच्चन भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक फोटो में अभिषेक ऐश्वर्या के बालों में गजरा लगाते हुए दिख रहे हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या ने 20 अप्रैल 2007 को शादी की, जबकि उनकी बेटी आराध्या का जन्म 16 नवंबर 2011 को हुआ। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उनके प्यार की नींव पड़ी फिल्म 'जोधा अकबर' के दौरान। उस वक्त ऐश्वर्या रितिक रोशन के साथ 'जोधा अकबर' की शूटिंग कर रहीं थीं। इस बारे में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने कहा था, 'अभिषेक ने 'जोधा अकबर' के सेट पर मुझे प्रपोज किया था। उस वक्त फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने मुझसे कहा कि तुम एंगेज्ड हो, तो मैंने कहा कि हां। इस पर उन्होंने कहा कि हम एक गाना 'ख्वाजा मेरे ख्वाजा' कर रहे हैं, जिसमें तुम दुलहन की तरह बैठी हो। यह सुनकर मुझे लगा कि वाकई यह किसी सपने जैसा है।' ऐश्वर्या के बेबी शावर की अन्य तस्वीरें आप यहां देख सकते हैं: बात करें अभिषेक और ऐश्वर्या के फिल्म प्रॉजेक्ट्स की, तो जहां अभिषेक पिछली बार 'मनमर्जियां' में नजर आए थे, वहीं खबर है कि ऐश्वर्या निर्देशक मणिरत्नम की अगली फिल्म में नजर आ सकती हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/305kCd9
via IFTTT

No comments:

Post a Comment