Sunday, August 8, 2021

व्हाइट बिकिनी में संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने ढाया कहर, रात को स्‍वीमिंग पूल में दिखा ग्‍लैमर

बॉलिवुड ऐक्टर संजय दत्त () की बेटी त्रिशाला (Trishala) का सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों खासा सुर्खियां बटोर रहा है। त्रिशाला (Trishala Instagram Post) का इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया सेंसेशन बना हुआ हैं। संजय दत्त की बेटी त्रिशाला इस समय हवाई में छुट्टियां मना रही हैं और समुद्र किनारे की खूबसूरत तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की हैं। फोटो में त्रिशला ब्लैक कलर की स्विमवियर में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में त्रिशला बेहद खूबसूरत लग रही हैं। और वह समद्र किनारे पोज देती नजर आ रही हैं। त्रिशला ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,'नाइट स्विम।' कुछ समय पहले त्रिशाला ने अपनी एक फोटो शेयर की थी। जिसमें वन-शोल्डर शीर मोनोकिनी पहनी नजर आ रही थी, जिसकी कीमत 19,641 रुपये बताई जा रही है, इस मोनोकिनी ड्रेस में डिजाइनर नोर्मा कमली ने बनाई है। कई स्टार किड्स की तरह संजय दत्त की बेटी त्रिशाला भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चल रही हैं। वह अमेरिका में साइकोथेरेपिस्ट हैं। लेकिन इसके बावजूद 33 साल की दीवा की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं। त्रिशाला, संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। ऋचा 80 के दशक में बॉलिवुड की मशहूर एक्ट्रेस थीं। ऋचा और संजय ने 1987 में शादी की थी, दोनों ने 10 अगस्त, 1988 को अपनी बेटी का स्वागत किया। हालांकि, कुछ साल बाद ऋचा का ब्रेन ट्यूमर से निधन हो गया। शनिवार को त्रिशाला ने अपनी मां ऋचा के बर्थडे पर अपनी मां की फोटो शेयर की थी। त्रिशला ने लिखा,' जन्मदिन मुबारक हो मां, 'मिस यू।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3fGpa4m
via IFTTT

No comments:

Post a Comment