की दिग्गज ऐक्ट्रेस () एक बार फिर 3 साल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। नफीसा एक लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं और अब उन्होंने बीमारी को मात दे दी है। नफीसा को साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म '' () के लिए याद किया जाता है। इस फिल्म में उन्होंने () के साथ एक किसिंग सीन भी दिया था। नफीसा का कहना है कि उन्हें खुशी है कि आज बॉलिवुड की फिल्मों में बड़ी उम्र के लोगों के लिए अच्छे किरदार लिखे जा रहे हैं। 'लाइफ इन अ मेट्रो' के किसिंग सीन के बारे में पूछे जाने पर नफीसा ने कहा, 'यह एक मजेदार कहानी थी कि कैसे दो बड़ी उम्र के लोग काफी सालों के बाद एक-दूसरे से मिलते हैं। ये दोनों पुराने प्रेमी होते हैं। यह पूरी जिंदगी का रोमांस था और इसके लिए यह सीन जरूरी था। डायरेक्टर अनुराग बसु ने मुझे बताया कि स्क्रिप्ट में यह सीन कैसे इतना जरूरी था। इसलिए हमने इसे करने का फैसला किया। यह एक फिल्म है और हम सभी लोग प्रफेशनल हैं। इसके अलावा धर्मेंद्र और हेमा मालिनी सालों से मेरे अच्छे दोस्त हैं।' नफीसा ने आगे कहा, 'फिल्म में इस कहानी को देखने के बाद मैं एक जवान लड़की से मिली जिसने मुझे बताया कि कैसे उसने अपनी विधवा मां को सालों तक शादी करने से रोका। जब उसने यह फिल्म देखी तो उसे अहसास हुआ कि उसने कितनी बड़ी गलती कर दी। इसके बाद वह अपनी मां को जीवनसाथी की तलाश में मदद करने लगी। इसलिए मैं खुश हूं कि मैंने कुछ बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। लाइफ इन अ मेट्रो भी बेहद खूबसूरती से बनाई गई फिल्मों में से एक है।' इस बीच बता दें कि कोरोना वायरस के चलते नफीसा अली पिछले डेढ़ साल से गोवा में थीं। अब वह अपनी आने वाली फिल्म के लिए मुंबई लौट आई हैं। उन्होंने कहा, 'मेरा परिवार दिल्ली में रहता है और मुझे वहां जाना पसंद है। लेकिन अभी मेरी फिल्म शुरू होने वाली है और मैं काम पर लौटकर खुश हूं। मुझे फिल्में देखना और उनमें काम करना पसंद है। मुझे इस बात की खुशी है कि मैंने श्याम बेनेगल, शशि कपूर, शबाना आजमी, अमिताभ बच्चन और ममूटी जैसे महान कलाकारों और डायरेक्टरों के साथ काम किया है।'
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3lFzdL1
via IFTTT
No comments:
Post a Comment