Saturday, August 7, 2021

रणवीर सिंह से एक पैसा कम नहीं लेंगी दीपिका पादुकोण! भंसाली ने 'बैजू बावरा' के लिए नहीं मानी डिमांड?

बॉलिवुड के सबसे सफल डायरेक्टरों में से एक () की फिल्म '' () पिछले काफी समय से चर्चा में है। पहले कहा जा रहा था कि संजय लीड रोल में को लेना चाहते हैं मगर बाद में खबर आई की उन्होंने इस रोल के लिए () को लगभग कन्फर्म कर लिया है। यह भी कहा जा रहा था कि 'बैजू बावरा' में लीड रोल के लिए () के नाम पर विचार किया जा रहा है। लेकिन अब खबर आ रही है कि दीपिका पादुकोण शायद इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी। संजय लीला भंसाली ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी के साथ 'राम लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। 'बॉलिवुड हंगामा' की एक रिपोर्ट की मानें तो दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म के लिए भारी-भरकम फीस की डिमांड की है और इसलिए भंसाली की इस फिल्म में शायद दीपिका नजर नहीं आएंगी। कहा जा रहा है कि दीपिका ने फिल्म 'बैजू बावरा' के लिए रणवीर सिंह के बराबर फीस मांगी है। कहा जा रहा है कि दीपिका ने कहा है कि वह न तो रणवीर से एक पैसा ज्यादा लेंगी और न एक पैसा कम। हालांकि कहा जा रहा है कि भंसाली ने दीपिका की इस डिमांड को मानने से इनकार कर दिया है। बता दें कि दीपिका पादुकोण से पहले ज्यादा फीस मांगने को लेकर करीना कपूर भी सुर्खियों में आ गई थीं। कहा गया था कि करीना कपूर ने फिल्म में सीता के किरदार के लिए 12 करोड़ रुपये फीस की डिमांड की थी। अब देखना होगा कि संजय लीला भंसाली की फिल्म में चौथी बार रणवीर-दीपिका की जोड़ी नजर आती है या नहीं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3lLQpOO
via IFTTT

No comments:

Post a Comment