बॉलीवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत () काफी समय से अपने घर से दूर हैं। और इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग बुडापेस्ट में कर रही हैं। ऐक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'धाकड़' के किरदार के बारे में जानकारी देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। कंगना ने अपनी कातिलाना तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,'फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद भी यह किरदार मेरे अंदर जिंदा रहेगी।' 'धाकड़' एक जासूसी थ्रिलर है 'धाकड़' एक जासूसी थ्रिलर है। फिल्म के निर्माता रजनीश रजी घई हैं। फिल्म में कंगना अग्नि नाम की ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं। कंगना ने बुडापेस्ट में फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, वहीं फिल्म का पहले शेड्यूल मध्य प्रदेश में शूट किया गया था। कंगना के अलावा फिल्म में अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। 'धाकड़' के अलावा कंगना कंगना जे.जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' में दिखाई देंगी। इसके बाद 'तेजस' और 'मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लीजेंड ऑफ डिड्डा' में भी वह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3fI521W
via IFTTT
No comments:
Post a Comment