Sunday, February 21, 2021

बॉबी देओल को मिला बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड, मां के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर

को बॉलिवुड में 25 साल पूरे हो चुके हैं। एक समय स्टार रहे बॉबी देओल ने करियर में काफी खराब दौर भी देखा है। लेकिन 2018 में 'रेस 3' की कामयाबी के बाद बॉबी ने एक जोरदार वापसी की है। बॉबी देओल को उनकी सुपरहिट वेब सीरीज '' के लिए हाल में 5वें दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स में बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड भी मिला है। इस मौके पर बॉबी ने अपनी मां के साथ बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है। बॉबी को यह अवॉर्ड आश्रम में निभाए उनके बाबा निराला के किरदार के लिए मिला है। बॉबी की शेयर की तस्वीर में वह अवॉर्ड और अपनी मां को थामे पोज कर रहे हैं। बॉबी की मां प्रकाश कौर भी बेटे को प्यार से निहार रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मां के साथ यह पल जीते हुए' वेब सीरीज 'आश्रम' के 2 सीजन के अलावा बॉबी की फिल्म 'क्लास ऑफ 83' को भी काफी पसंद किया गया था। इस समय बॉबी अपनी आने वाली फिल्म 'लव हॉस्टल' में बिजी है जिसमें उनके साथ विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। खबर है कि इसके अलावा बॉबी को साउथ की एक बड़ी फिल्म में विलन का रोल भी ऑफर किया गया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2OZeljx
via IFTTT

No comments:

Post a Comment