और सैफ अली खान पहले बेटे के नाम से हुई कॉन्ट्रोवर्सी के बाद काफी परेशान हो गए थे। तैमूर नाम सुनकर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था और नेगेटिव कॉमेंट्स मिल रहे थे। इस पर करीना ने तैमूर का मतलब और इसे रखने की वजह बताई थी। तैमूर के नाम पर कॉन्ट्रोवर्सी से परेशान थीं करीना तैमूर के नाम के पर हुई कॉन्ट्रोवर्सी के बाद करीना कपूर और सैफ को काफी नेगेटिविटी का सामना पड़ा था। करीना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें नहीं समझ आ रहा कि लोग उनके बेटे के नाम को इतना पर्सनली क्यों ले रहे हैं। साथ ही कहा था कि इसका किसी भी जीवित या मृत व्यक्ति से कोई लेना-देना नहीं है। करीना ने बताया था कि बेटे का नाम का अरेबिक मतलब आयरन (लोहा) होता है। यह नाम सैफ और उनको पसंद आया बस इसीलिए रख दिया। इस बार लास्ट मोमेंट पर नाम रखेंगी करीना इस बार उन्होंने पहले से नाम सोचकर नहीं रखा है। नेहा धूपिया के चैट शो पर करीना ने बताया था कि बच्चे के जन्म तक वह और सैफ इंतजार करेंगे। करीना ने कहा था, तैमूर की कॉन्ट्रोवर्सी के बाद सैफ और मैंने इस बारे में सोचा तक नहीं है। हम इसे लास्ट मोमेंट के लिए ही छोड़ रहे हैं फिर अचानक से सरप्राइज देंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3aJ3uml
via IFTTT
No comments:
Post a Comment