Sunday, February 21, 2021

VIDEO: पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस माहिरा खान की 'पावरी' हुई वायरल, डांस देख लोग बोले- आग लगा दी

पाकिस्तानी 'पावरी गर्ल' दानानीर मोबीन का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है। उनके वीडियो में म्यूजिक का तड़का देकर यशराज मुखाते ने और एंटरटेनिंग बना दिया है। इस पर बॉलिवुड के सिलेब्स के मजेदार वीडियोज सामने आ चुके हैं। अब पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस माहिरा खान ने अपनी फ्रेंड्स के साथ पर मजेदार वीडियो बनाया है। उनका ये वीडियो खूब देखा जा रहा है। गर्ल गैंग के साथ पार्टी करती दिखीं माहिरा माहिरा खान पाकिस्तान ही नहीं इंडिया में भी खूब पॉप्युलर हैं। 'पावरी गर्ल' गर्ल के यशराज मुखाते वर्जन पर उन्होंने मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें वह अपने गर्ल गैंग के साथ पजामा पार्टी करती नजर आ रही हैं। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि उन्होंने दानानीर के साथ यशराज मुखाते को भी टैग किया है। शाहरुख खान की हिरोइन माहिरा हैं इंडिया में पॉप्युलर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की 19 साल की इन्फ्लुएंसर दानानीर मोबीन का एक वीडियो खूब छाया है। इस पर खूब मीम बन रहे हैं। 'रसोड़े में कौन था' से पेमस हुए यशराज मुखाते ने इस वीडियो को और मजेदार बना दिया है। माहिरा खान शाहरुख खान के साथ 'रईस' फिल्म में नजर आई थीं। पाकिस्तान के साथ भारत में भी उनके चाहने वाले हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/37uhwpN
via IFTTT

No comments:

Post a Comment