Wednesday, May 6, 2020

लॉकडाउन में अपने बढ़ते आईब्रोज़ से परेशान होकर कृति खरबंदा ने आखिरकार सोशल मीडिया पर कर डाला यह पोस्ट

बॉलिवुड ऐक्ट्रेसेस भी लॉकडाउन में उसी परेशानी से गुजर रही हैं जो जिससे कि आम महिलाएं। सोनम कपूर के बाद अब कृति खरबंदा भी लॉकडाउन में अपने बढ़ते आईब्रे से परेशान नजर आ रही हैं और इतनी परेशान कि उन्होंने अपनी इस परेशानी को सोशल मीडिया पर भी बयां कर डाला है। कृति खरबंदा ने लिखा- बाकी सब तो ठीक है, पर इन आईब्रो का क्या करें! इसके साथ ही तरह-तरह की इमोजी के बाद उन्होंने COVID BROWS लिखा है। याद दिला दें कि कुछ दिन पहले ही सोनम कपूर ने भी अपनी यही परेशानी फैन्स के साथ शेयर की थी। उन्होंने भी बताया था कि उनका आईब्रो बिल्कुल बिगड़ गया है। हालांकि, दूसरी तरफ शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने इसके उलट लिखा था कि उनका आईब्रो परफेक्ट शेप में है और बिल्कुल सही है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की थी। बता दें कि कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन के दौरान कृति अपने बॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट के साथ ही रह रही हैं। कृति ने कहा था, ट्रैफिक से बचने के लिए हमने एक ही बिल्डिंग में रहने का फैसला किया था लेकिन अब मैं शुक्र मनाती हूं कि वह (पुलकित) मेरे साथ हैं।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2SIHqyE
via IFTTT

No comments:

Post a Comment