Wednesday, May 6, 2020

वीडियो: जब श्रीदेवी को लव मैरिज करने से लगता था डर, बताई थी यह वजह

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अब हमारे बीच नहीं हैं। बीते दिनों उनके 'चांदनी' को-स्टार ऋषि कपूर का भी निधन हो गया। इस बीच श्रीदेवी की यादें फिर से ताजा हो गईं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने कहा था कि वह अरेंज मैरिज करना चाहती हैं। लव मैरिज नहीं करना चाहती थीं श्रीदेवी श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी बेटी जाह्नवी कपूर का बॉलिवुड डेब्यू हो चुका है। जैसा कि सब जानते हैं श्रीदेवी ने शादीशुदा बोनी कपूर से शादी की थी। हालांकि शादी के पहले उन्होंने कहा था कि वह लव मैरिज करके रिस्क नहीं लेना चाहतीं। मां की पसंद से शादी की कही थी बात श्रीदेवी इस वीडयो में बता रही हैं कि वह लव मैरिज के बजाय अरेंज मैरिज पसंद करेंगी। उन्होंने कहा था कि वह अपनी मां की पसंद से शादी करना चाहती हैं। इसकी उन्होंने वजह भी बताई थी कि शादी के बाद कुछ गड़बड़ होगी तो वह अपनी मां को ब्लेम कर सकती हैं। हालांकि उन्होंने कहा था कि यह मजाक की बात है लेकिन वह अरेंज मैरिज करना चाहती हैं। वीडियो दुबई में हुआ था निधनश्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को हो गया था। उस वक्त वह एक फैमिली फंक्शन अटेंड करने दुबई में थीं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/35E6mwi
via IFTTT

No comments:

Post a Comment