और इन दिनों बॉलिवुड में सबसे चर्चित पिता-बेटी की जोड़ी है। इनकी हर तस्वीर वायरल हो जाती है। खासकर सारा के बचपन की तस्वीरें तो सैफ के साथ ऐसी हैं कि उन पर हर कोई दिल हार बैठता है। इन तस्वीरों में इतनी क्यूटनेस होती है कि आप चाहकर भी इससे नजर नहीं हटा पाते। अब एक और तस्वीर दोनों की वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सारा अपने पिता सैफ की गोद में हैं। सैफ के हाथ में कुछ खाने की सामग्री है और सारा अपने नन्हें हाथों से उन्हें खिला रही हैं। सैफ भी उस वक्त बेहद हैंडसम थे ही और प्यारी सारा के साथ यह तस्वीर बहुत सुखद है। अमृता की बेटी हैं सारा बता दें कि सारा अली खान सैफ की पहली पत्नी अमृता की बेटी हैं। अमृता से सैफ को दो बच्चे हैं। इनमें सारा अली खान और बेटा इब्राहिम अली खान शामिल हैं। सारा के प्रति सैफ का प्यार अब भी साफ दिखता है। वहीं, सारा और इब्राहिम भी अपने पिता सैफ के प्रति सम्मान और प्यार का भाव रखते हैं। सारा अली की बॉलिवुड में हो चुकी है एंट्री सारा अली खान बॉलिवुड में एंट्री कर चुकी हैं। हाल ही में वह कार्तिक आर्यन के साथ लव आजकल में दिखी थीं। यह फिल्म कुछ खास नहीं कर पाई लेकिन इससे उन पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। उनके फैंस आज भी उनकी एक तस्वीर देखने के लिए बेताब रहते हैं। वहीं इब्राहिम भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इब्राहिम भी हैं फेमस टिकटॉक पर तो कुछ वीडियो बनाकर ही इब्राहिम खासा फेमस हो चुके हैं। कई उनके वीडियो लाखों में देखे गए और रातोंरात उन्हें पहचान मिल गई थी। माना जा रहा है कि इब्राहिम भी जल्द बॉलिवुड में कदम रख सकते हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2L5Ex6I
via IFTTT
No comments:
Post a Comment