Tuesday, May 5, 2020

'बॉयज लॉकर रूम' पर शॉक्ड बॉलिवुड सिलेब्स, देखें- सोनम कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी और स्वरा भास्कर के रिऐक्शंस

दिल्ली के '' मामले ने हर किसी को चौंका दिया है। अब इस मामले पर बॉलिवुड सिलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, सिद्धांत चतुर्वेदी और रिचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर अपनी हैरानी और चिंता जाहिर किया है। क्या है 'बॉयज लॉकर रूम' मामला इंस्टाग्राम पर एक प्राइवेट चैट ग्रुप के स्क्रीनशॉट लीक होने के बाद 'बॉयज लॉकर रूम' हेडलाइन्स में है। दिल्ली के कुछ टीनेज लड़कों के इस सोशल मीडिया ग्रुप में लड़कियों का गैंगरेप करने का प्लान बनाया जा रहा था। इसमें उनके बारे में गंदी बातें और आपत्तिजनक तस्वीरें होने की बात भी सामने आई है। चैट के स्क्रीनशॉट्स वायरल होते ही इस मामले ने तूल पकड़ लिया। इस ग्रुप पर पुलिस का ऐक्शन भी शुरू हो चुका है। बॉलिवुड ने किया रिऐक्ट बॉलिवुड सिलेब्स ने भी इस मामले पर चिंता के साथ गुस्सा जाहिर किया है। सोनम कपूर ने लिखा है कि यह पेरंटिंग का दोष है। पैरंट्स की लापवरवाही है। वहीं सिद्धांत चतुर्वेदी ने बॉयज/ गर्ल्स लॉकर रूम को सारे वायरस से खतरनाक बताया है। रिचा चड्ढा का रिऐक्शन रिचा चड्ढा ने लिखा है कि लोग सेक्स एजुकेशन को लेकर नाक-भौं सिकोड़ने लगते हैं। टीनेजर पॉर्न को सेक्स एजुकेशन समझ रहे हैं। अब तो डेटा भी फ्री है। यह बेहद खतरनाक है। फांसी नहीं बदलनी होगी मानसिकता वहीं स्वरा भास्कर ने छोटी उम्र के लड़कों के गैंगरेप प्लान पर चिंता जताई है और कहा है कि रेपिस्ट को फांसी देना काफी नहीं बल्कि वो मानसिकता बदलनी होगी जो इनको रेपिस्ट बनाती है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2W8u7cN
via IFTTT

No comments:

Post a Comment