Monday, May 4, 2020

ऋषि कपूर की कैंसर जर्नी पर नीतू ने लिखा पोस्ट, बताया- अंबानी परिवार ने कैसे की मदद

इस दुनिया में नहीं रहे। डॉक्टर्स का शुक्रिया अदा करने के बाद ने अब अंबानी परिवार का सपोर्ट देने के लिए आभार जताया है। उन्होंने कैंसर से जंग की 2 साल को लंबी जर्नी के रूप में याद किया। कुछ अच्छे तो कुछ बुरे दिन... नीतू ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'एक परिवार के तौर पर हमारे लिए ये 2 साल लंबे सफर जैसे रहे। अच्छे दिन थे तो कुछ बुरे दिन भी थे। कहने की जरूरत नहीं कि ये सब से इमोशंस से भरा था। लेकिन यह एक ऐसा सफर था जिसे हम अंबानी फैमिली की मदद के बिना पूरा नहीं कर पाते। बीत कुछ दिनों के बारे में सोच रहे थे तो हमने इस परिवार का आभार जताने के लिए शब्द तलाशने की कोशिश भी की, जिन्होंने इस वक्त में कई तरह से हमारा साथ दिया।' 7 महीने में मिली केयर नीतू कपूर ने इस पोस्ट में बताया है कि बीते 7 महीनों में अंबानी परिवार ने ऋषि कपूर को काफी केयर और अटेंशन दी गई। उन्होंने लिखा, 'बीते 7 महीनों में परिवार के हर सदस्य ने हमारे प्यारे ऋषि की केयर की हर संभव कोशिश की और ध्यान रखा कि उन्हें कम से कम तकलीफ हो। इस बात का ध्यान रखा कि उनको सही इलाज मिले, हॉस्पिटल में पर्सनली उनसे मिलकर प्यार और अटेंशन दिया और जब हम डरे थो तो हमारा हाथ पकड़ा और सांत्वना दी।' प्रेयर मीट में पहुंचे थे 6 लोग ऋषि कपूर 30 अप्रैल को कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद जिंदगी से जंग हार गए। उनके परिवार के लोगों ने प्रेयर मीट रखी थी जिसमें लॉकडाउन की वजह से सिर्फ 6 लोग शामिल हुए थे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3b3vluh
via IFTTT

No comments:

Post a Comment