बॉलिवुड के दिग्गज ऐक्टर के जाने के बाद पूरा बॉलिवुड अभी तक शोक में डूबा है। खासकर कपूर परिवार के सभी सदस्य अभी इसरे उबर नहीं पाए हैं। रोजाना ऋषि कपूर की कोई न कोई तस्वीर शेयर कर फफक पड़ती हैं। आंसू थम नहीं रहें। यादें बरस ही पड़ती हैं। करिश्मा ने फिर दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक 70 के दशक और एक 90 के दशक की। इन तस्वीरों के साथ ऋषि कपूर फिर याद आ गए हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की ये दोनों ही तस्वीरें बेहद खास है। 70 के दशक वाली तस्वीर में करिश्मा बहुत छोटी सी दिख रही हैं। ऋषि कपूर उन्हें ऊपर उठाए हुए हैं और वह रो रही हैं। वहीं, ऋषि कपूर हंसते हुए दिख रहे हैं। बहुत याद आती है 90 की तस्वीर में ऋषि और करिश्मा कहीं बैठे हुए हैं। ऋषि दूसरी तरफ देख रहे हैं और करिश्मा उन्हें देखकर हंस रही हैं। ये तस्वीरें सामने आती हैं तो दिल बैठ जाता है। ये यादें हैं लेकिन ऋषि कपूर का यूं जाना सबको खल रहा है। फैंस भी ऋषि को याद कर बहुत रो रहे हैं। इससे पहले भी शेयर की थी तस्वीरें इससे पहले ऋषि कपूर की भतीजी और ऐक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने फिर से एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। साल 1988 की इस तस्वीर में ऋषि कपूर भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में ऋषि कपूर के साथ नीतू कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, रणबीर कपूर और एक अन्य दिखाई दिए थे। इसके साथ करिश्मा कपूर ने कश्मीर 1988.. लिखा था। बता दें कि इससे पहले ऐक्ट्रेस ने फैमिली की तस्वीर शेयर की थी। इसमें उनके परिवार के करीब सभी सदस्य नजर आ रहे हैं और ऋषि कपूर भी तस्वीर में नजर आ रहे हैं। बिटिया रिद्धिमा भी यादों में गुम ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पापा का पुरानी तस्वीर शेयर कर लिखा, 'लेजेंड्स हमेशा के लिए जीते हैं... मिस यू।' इसके पहले उन्होंने एक ऋषि कपूर के साथ की तस्वीर शेयर करते लिखा था, 'पापा मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी। रेस्ट इन पीस मेरे योद्धा। मैं रोजना आपको मिस करुंगी, मैं आपके फेस टाइम कॉल्स मिस करुंगी। काश मैं आपको अलविदा कहने के लिए वहां मौजूद होती। आपके दोबारा मिलूंगी पापा आई लव यू।'
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Yzosyg
via IFTTT
No comments:
Post a Comment