Monday, May 4, 2020

बारात में झूमकर नाचे थे ऋषि कपूर, इम्तियाज अली ने शेयर किया शादी का वीडियो

पिछले दिनों इरफान और के रूप में बॉलिवुड ने अपने 2 बेहतरीन कलाकारों को खो दिया। फैन्स और बॉलिवुड के सिलेब्स अभी तक इन दोनों की याद में डूबे हुए हैं। ऋषि कपूर लगभग एक साल तक न्यू यॉर्क में कैंसर का इलाज कराकर लौटे थे लेकिन 30 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। ऋषि कपूर के साथ सुपरहिट फिल्म 'लव आज कल' में काम कर चुके डायरेक्टर भी उन्हें मिस कर रहे हैं और उन्होंने ऋषि का एक शेयर किया है। यह वीडियो इम्तियाज अली के भाई की कश्मीर में हुई शादी का वीडियो में जिसमें ऋषि कपूर झूमकर नाचते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'कश्मीर में ऋषि कपूर का बारात डांस'। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मेहमानों के हुजूम के बीच महिलाएं गाने गा रही हैं और ऋषि कपूर अपने हाथ उठाकर नाच रहे हैं। ऋषि के निधन पर इम्तियाज भी काफी दुखी हो गए थे और 'लव आज कल' के वक्त की तस्वीर शेयर करते हुए एक लंबा नोट लिखा था। इस नोट में इम्तियाज ने याद किया था कि किस तरह ऋषि कपूर के साथ पहली बार काम करते हुए वह काफी नर्वस थे क्योंकि वह बहुत बड़े ऐक्टर थे। इम्तियाज ने इस नोट में यह भी लिखा था कि उन्होंने ऋषि कपूर के पैर छूकर खुद को गाइड करने को कहा था। इम्तियाज ने याद करते हुए लिखा, 'मैंने उन्हें (ऋषि कपूर) को कश्मीर में होने वाली अपने भाई की शादी में इन्वाइट किया था। ये सब औपचारिकताएं होती हैं और इतनी दूर कोई नहीं आता है। लेकिन वह आए और जब बारात दाखिल हो रही थी तो बोले कि तुम लड़के लोग आगे चलो मैं बाद में आऊंगा। दरअसल वह नहीं चाहते थे कि लोगों का ध्यान दूल्हे के बजाय उन पर चला जाए।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2SBIYdT
via IFTTT

No comments:

Post a Comment