सनी लियोनी ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें किचन में काम करते हुए उनकी उंगली कट जाती है और चारों तरफ खून ही खून नजर आ रहा है। दरअसल, सनी ने यह प्रैंक वीडियो अपने पति डेनियल वेबर को डराने के लिए बनाया था और उनका रिऐक्शन ठीक वैसा ही था जैसी कि उम्मीद थी। वीडियो में सनी पहले सारी तैयारी कर लेती हैं, एक हाथ में चाकू रखती हैं और दूसरे हाथ की एक उंगली को इस तरह से मोड़ लेती हैं जैसे वह वाकई कट चुकी हो और हाथों के चारों तरफ लाल रंग नजर आ रहा। कटी हुई उंगली दिखाने के लिए वह पके हुए केले के टुकड़े का इस्तेमाल करती हैं। जब सारी तैयारी हो चुकी होती है तब वह जोर-जोर से अपने पति डेनियल को आवाज देती हैं और चीखने लगती हैं। डेनियल तेजी से भागते हुए उनके पास आते हैं और एक कपड़े से उनके हाथ को ढकने की कोशिश करते हैं और तभी उन्हें सारी गड़बड़ का पता चल जाता है। सनी अक्सर अपने घर में इस तरह की मस्ती करती रहती हैं। सनी इन दिनों बच्चों के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रही हैं, जिसका वीडियो भी उन्होंने हाल में पोस्ट किया है। सनी 3 बच्चों की मां हैं। बता दें कि सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर ने साल 2017 में निशा को महाराष्ट्र के लातूर से गोद लिया था। इसके अलावा सनी और डेनियल के दो और बेटे अशर और नोह हैं, जो सरॉगसी से हुए हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2YxX4Ay
via IFTTT
No comments:
Post a Comment