Sunday, May 3, 2020

अमिताभ बच्चन ने I For India कॉन्सर्ट में दी ऋषि कपूर को भावुक श्रद्धांजलि

कोरोना वायरस के लिए रिलीफ फंड इकट्ठा करने के लिए बॉलिवुड और हॉलिवुड के साथ क्रिकेट जगत के सिलेब्रिटीज एक मंच पर आए और उन्होंने 'I For India' नाम का एक वर्चुअल कॉन्सर्ट रखा। इस लाइव शो में बॉलिवुड के सभी बड़े सिलेब्स के साथ ही मेगास्टार भी जुड़े और उन्होंने खास अंदाज में को श्रद्धांजलि दी। बिग बी ऋषि से जुड़ी यादें साझा करते हुए इमोशनल भी हो गए। अमिताभ बच्चन ने ऋषि को याद करते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। इस वीडियो में अमिताभ ने बताया है कि उन्होंने ऋषि को उनके शुरुआती दौर से उनके घर और स्टूडियो में काम करते हुए देखा है। ऋषि को याद करते हुए अमिताभ ने उनकी तुलना पृथ्वीराज कपूर से भी की। अमिताभ ने बताया कि उन्होंने ऋषि के साथ 7 फिल्मों में काम किया था। देखें, अमिताभ का पूरा वीडियो: ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन एक साथ पिछली बार फिल्म '102 नॉट आउट' में साथ दिखाई दिए थे। इस फिल्म में दोनों ने बाप-बेटे का किरदार निभाया था। बता दें कि कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ते हुए 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का देहांत हो गया था। अमिताभ के अलावा पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने भी ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3fh8oHd
via IFTTT

No comments:

Post a Comment