Sunday, May 3, 2020

फैन ने पूछी शाहरुख खान की सबसे अच्‍छी बात, काजोल ने दिया जवाब

इन दिनों पूरे देश में लॉकडाउन के कारण लोग अपने घरों में हैं और अपना काफी टाइम सोशल मीडिया पर स्‍पेंड कर रहे हैं। बॉलिवुड सिलेब्‍स भी इस दौरान फैंस से काफी इंट्रैक्‍ट कर रहे हैं। हाल ही में #AskKajol के जरिए सवाल-जवाब के सेशन के दौरान ऐक्‍ट्रेस काजोल ने लोगों से बात की और उनके सवालों के जवाब दिए। इस सेशन में तमाम फैंस ने कई फिल्‍मों में उनके को-स्‍टार रहे शाहरुख खान से जुड़े सवाल किए जिनकी ऑनस्‍क्रीन जोड़ी को बॉलिवुड की बेस्‍ट जोड़ियों में से एक माना जाता है। काजोल से एक फैन ने पूछा कि शाहरुख खान की आपको कौन सी बात सबसे ज्यादा पसंद है? इसके जवाब में ऐक्‍ट्रेस ने कहा कि उन्हें शाहरुख खान की एनर्जी काफी पसंद है। उनके पास काफी ऊर्जा है। काजोल का सबसे बेहतरीन रोल यही नहीं, जब एक फैन ने काजोल से उनके अब तक के करियर के सबसे बेहतरीन रोल के बारे में पूछा तो उन्‍होंने कहा कि उनका सबसे पसंदीदा किरदार अंजली है क्‍योंकि वह उनकी ही तरह है। 'कुछ कुछ होता है' वाले रोल के लिए किया गया पसंद बता दें, काजोल ने अंजली का किरदार सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में निभाया था। इसमें शाहरुख खान और रानी मुखर्जी जैसे ऐक्‍टर्स भी अहम रोल्‍स में थे। साल 1998 में आई इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/35tHJ5u
via IFTTT

No comments:

Post a Comment