Sunday, September 8, 2019

Sushant Singh Rajput ने सारा अली खान के साथ काम करने से किया मना?

सारा अली खान ने अपनी डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम किया था। उस वक्त इस तरह की खबरें भी खूब आने लगीं कि उनके बीच कुछ चल रहा है। हालांकि बाद में यह किस्सा खत्म हो गया। सारा और सुशांत अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए। लेकिन लग रहा है कि दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। एक न्यूज वेबसाइट के अनुसार, सुशांत को हाल ही में सारा के साथ एक ब्रैंड का विज्ञापन ऑफर हुआ, लेकिन कहा जा रहा है कि सुशांत ने उस विज्ञापन को करने से मना कर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत किसी भी सूरत में अपनी एक्स के साथ काम नहीं करना चाहते। वहीं, दूसरी ओर सुशांत के अफेयर के चर्चे रिया चक्रवर्ती के साथ भी चल रहे हैं। दोनों को कई जगहों पर साथ घूमते और डिनर करते हुए देखा गया। सारा भी कार्तिक के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को सारा के बर्थडे पर ऑफिशल कर दिया था। सारा का बर्थडे मनाने के लिए कार्तिक बैंकॉक भी गए। बात करें के प्रफेशनल फ्रंट की, तो जहां सुशांत की फिल्म 'छिछोरे' हाल ही में रिलीज हुई है, वहीं सारा कार्तिक के साथ इम्तियाज अली की फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास वरण धवन स्टारर 'कुली नंबर वन' है। सारा की अभी दो ही फिल्में रिलीज हुई हैं, लेकिन बहुत ही कम वक्त में वह फिल्म इंडस्ट्री में छा गई हैं और टॉप यंग ऐक्ट्रेसेस में शुमार हो गई हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/34uoNCN
via IFTTT

No comments:

Post a Comment