Tuesday, September 10, 2019

Salman Khan के किरदार चुलबुल पांडे की 'दबंग 3' की रिलीज़ में बचे 100 दिन

सलमान खान की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म के रिलीज़ की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। सलमान की फिल्म 'दबंग 3' की रिलीज़ में अब केवल 100 दिन बचे हैं और इसकी जानकारी उन्होंने खुद एक मोशन पिक्चर शेयर करते हुए दी है। सलमान ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'आ रहे हैं! चुलबुल रॉबिनहुड पांडे। ठीक 100 दिन बाद। स्वागत तो करो हमारा।#100DaystoDabangg3.' इसी के साथ उन्होंने मोशन पोस्टर का लिंक भी शेयर किया है। सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर इस मोशन पोस्टर को हिन्दी के अलावा तीन अलग भाषाओं में मजेदार कैप्शन के साथ शेयर किया है। उन्होंने तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फैन्स के लिए अपनी यह पोस्टर अलग-अलग कैप्शन के साथ पोस्ट किया है। बता दें कि 'दबंग' सीरीज की यह अगली फिल्म इसी साल 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सलमान खान के ऑपोज़िट नजर आएंगी सोनक्षी सिन्हा, जो अपने रज्जो वाले अवतार में ही फिर दिखेंगी। इस बार विलन के रूप में दिखेंगे साउथ इंडियन ऐक्टर किच्छा सुदीप। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में सलमान के किरदार का पास्ट दिखाया जाएगा और इसके लिए उन्हें अपना 7 किलो वजन कम करना था। अपने इस लुक को पाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है और इस दौरान जिम में पसीना बहाने वाली तस्वीरें भी वह शेयर कर चुके हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2HXQIRU
via IFTTT

No comments:

Post a Comment