मंदिर में कई बार ऐसा आपके साथ भी हुआ होगा कि आप पूजा करके वापस निकले और आपके फुटवेअर न मिले हों। अब ऐसी ही घटना का शिकार हुईं ऐक्ट्रेस स्वरा भास्कर। स्वरा मुंबई के लालबागचा राजा मंदिर में कोल्हापुरी चप्पल पहनकर पहुंचीं लेकिन उन्हें लौटना नंगे पैर पड़ा। पूरा देश जहां गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन में डूबा है वहीं बॉलिवुड सिलेब्स भी इस रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। मुंबई में गणेशजी की बड़े-बड़े पांडाल लगे हैं ऐसे ही एक पांडाल में पूजा के लिए ऊपर से नीचे तक सज-धजकर पहुंचीं लेकिन बिना चप्पलों के लौटना पड़ा। यह मजेदार घटना मंगलवार रात को हुई। उन्होंने अपनी इंस्टास्टोरी पर भी इस बारे में शेयर किया है। इसमें वह लाल रंग का सलवार कुर्ता पहने हैं और नंगे पैर दिखाई दे रही हैं। वह मजाक में कहती नजर आ रही हैं, ये होती है सच्ची श्रद्धा, नंगे पैर मैं भगवान के पास गई हूं। उन्होंने यह भी लिखा है कि मुंबई में सबसे मांग वाले देवता के दर्शन ही क्या अगर आपके जूते न खोएं। वर्क फ्रंट पर बात करें तो स्वरा फराज आरिफ की फिल्म शीर कोरमा में नजर आएंगी फिल्म में उनके साथ शबाना आजमी और दिव्या दत्ता भी होंगी। फिल्म की कहानी LGBTQ+ पर आधारित होगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2UKZvfj
via IFTTT
No comments:
Post a Comment