Friday, September 13, 2019

डेटिंग ऐप टिंडर यूज कर चुके हैं Ishaan Khatter

बॉलिवुड ऐक्टर ने जबसे फिल्मों में डेब्यू किया है तभी से वह काफी चर्चा में हैं। फिल्म मशहूर डायरेक्टर माजिद मजीदी की फिल्म 'बेयॉन्ड द क्लाउड' से डेब्यू करने वाले ईशान ऐक्टिंग के अलावा अपने कथित अफेयर्स के कारण भी चर्चा में रहते हैं। पहले उनका नाम 'बेयाॉन्ड द क्लाउड्स' में उनकी को-स्टार रहीं मालविका मोहनन के साथ उनका नाम जोड़ा गया था लेकिन थोड़े दिन बाद ही इन अफवाहों पर ब्रेक लग गया। इसके बाद ईशान का नाम फिल्म 'धड़क' से डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर के साथ भी जोड़ा गया था। हालांकि बाद में उनके इस कथित अफेयर को भी केवल अफवाह माना गया। हालांकि अभी तक किसी को भी ईशान का वर्तमान रिलेशनशिप स्टेटस पता नहीं है। अब यह खुलासा हुआ है कि कभी ईशान मशहूर डेटिंग ऐप का भी इस्तेमाल कर चुके हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक इंटरव्यू में ईशान ने बताया कि जब उनकी एक कजिन ने टिंडर के जरिए मिले एक व्यक्ति से शादी की तो उन्होंने इसे ट्राई करने के बारे में सोचा। हालांकि ईशान ने यह भी माना इस ऐप पर उनका कोई मैच नहीं हुआ और कुछ ही दिन में उन्होंने टिंडर को अनइंस्टॉल कर दिया। वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म 'धड़क' के बाद ईशान ने लंबा ब्रेक लिया था। अब उन्होंने अली अब्बास जफर के प्रॉडक्शन में बन रही फिल्म '' साइन की है। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसमें ईशान के ऑपोजिट दिखाई देंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2I3Rdd6
via IFTTT

No comments:

Post a Comment