बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर खबरों में हैं। सुष्मिता फिलहाल रोहमन शॉल के साथ लाइफ इंजॉय कर रही हैं और जब-तब अपनी तस्वीरें और विडियो भी पोस्ट किया करती हैं। इस बार रोहमन के साथ उन्होंने अपना जिम विडियो पोस्ट किया है। सुष्मिता सेन फिल्मी दुनिया से लंबे समय से दूर हैं, लेकिन फैन्स से हमेशा कनेक्शन बनाए रखती हैं। सुष्मिता जब तब अपनी पर्सनल तस्वीरें और विडियो पोस्ट कर फैन्स के बीच चर्चा में बनी रहती हैं। सुष्मिता ने जो अपना लेटेस्ट विडियो पोस्ट किया है उसमें वह रोहमन शॉल के साथ एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। इस विडियो में सुष्मिका को रोहमन ने अपने पैरों और हाथों के सहारे ऊपर उठा लिया है और काफी अच्छी तरह से उन्हें बैलेंस करते नजर आ रहे हैं। सुष्मिता अपनी दोनों बेटियों और रोहमन के साथ हाल ही में हॉलिडे पर भी गई थीं, जिनकी तस्वीरें और विडियो वह शेयर कर चुकी हैं। सुष्मिता आखिरी बार फिल्म 'नो प्रॉब्लम (2010) में नजर आई थीं, जिसका निर्देशन अनीस बज़्मी ने किया था और अनिल कपूर थे प्रड्यूसर। फिल्म में अनिल कपूर भी अहम भूमिका में नजर आए थे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2NYo1Iw
via IFTTT
No comments:
Post a Comment