Sunday, September 15, 2019

Kiara Advani ने शुरू की 'इंदू की जवानी' की शूटिंग

कुछ समय पहले ही शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' में जानदार एक्सप्रेशंस देने वाली ने अब अपनी अगली फिल्म 'इंदू की जवानी' की शूटिंग शुरू कर दी है। कियारा ने यह जानकारी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट के जरिए दी है, जिसपर लिखा है, '#IndooKiJawani शुरू हो चुकी है।' फिल्म में कियारा इंदू गुप्ता के किरदार में नजर आएंगी, जो कि गाज़ियाबाद की एक दबंग लड़की है। अपनी इस फिल्म और किरदार के बारे में एक इंटरव्यू में बताते हुए कहा, 'फिल्म का कहानी में आज के समय का दौर है और यह काफी प्यारा किरदार है व हंसाने वाला किरदार है।' उन्होंने कहा कि फिल्म की शुरुआत को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। अबीर सेनगुप्ता की इस फिल्म में आदित्य सील लीड रोल में नजर आएंगे। प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो कियारा 'गुड न्यूज' में भी नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ होंगे अक्षय कुमार, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ। इसके अलावा 'लक्ष्मी बम' में भी कियारा नजर आनेवाली हैं, जो अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ZVYbvb
via IFTTT

No comments:

Post a Comment