Friday, September 13, 2019

राजकुमार राव की 'मेड इन चाइना' का नया पोस्टर, जानें कब आएगा ट्रेलर

बीते दिनों फिल्म 'जजमेंटल है क्या' में नजर आए अपनी अगली फिल्म के साथ तैयार हैं। मेकर्स ने उनकी अगली फिल्म '' का नया पोस्टर रिलीज किया है। 'मेड इन चाइना' में राजकुमार राव के साथ ऐक्ट्रेस मौनी राय नजर आएंगी। इस पोस्टर के जरिए मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट अनाउंस की है। राजकुमार राव ने फिल्म ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में फिल्म की कास्ट एक जार में बंद नजर आ रही है। इसके साथ लिखा है 'इंडिया का जुगाड़'। फिल्म का ट्रेलर 18 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। बता दें कि पहली बार राजकुमार राव के साथ नजर आने वाली हैं। इससे पहले वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' में नजर आई थीं। देखिए, फिल्म का यह दिलचस्प पोस्टर: पोस्टर में राजकुमार राव के साथ ऐक्टर सुमित व्यास और गजरार राव भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। पहले यह फिल्म अगस्त में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर रिलीज डेट टल गई। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्‍म में राजकुमार और मौनी गुजराती फोक सॉन्‍ग 'ओढ़नी ओढ़ू' को रीक्रिएट कर रहे हैं। इस फिल्‍म से मिखिल मुसाले डायरेक्‍शन के क्षेत्र में डेब्‍यू कर रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32GaSYB
via IFTTT

No comments:

Post a Comment