Sunday, September 15, 2019

फरहान अख्तर की 'तूफान' में विलन बनेंगे Darshan Kumaar

बॉलिवुड में 'सरबजीत', 'मैरी कॉम', 'एनएच 10' और 'बागी 2' जैसी फिल्मों में दमदार भूमिका निभा चुके ऐक्टर अब एक बार फिर राकेश ओमप्रकाश मेहरा की अगली फिल्म '' में विलन के रोल में नजर आएंगे। यह पर बनने वाली एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म होगी और लीड रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म में अपने रोल की तैयारी के लिए फरहान और दर्शन एक-दूसरे के साथ काफी वक्त भी बिता रहे हैं। फिल्म में दर्शन एक महाराष्ट्रियन बॉक्सर धर्मेश पाटिल के किरदार में दिखाई देंगे और अपने रोल के लिए वह पिछले 2 महीने से ट्रेनिंग भी कर रहे हैं। इसके लिए मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर एक फैक्ट्री में बॉक्सिंग फैसिलिटी तैयार की गई है और यहीं पर कोच के साथ दर्शन व अन्य कलाकार 7-8 घंटे ट्रेनिंग कर रहे हैं। इस ट्रेनिंग के अलावा दर्शन घर वापस आने पर माइक टायसन के विडियोज भी देखते हैं ताकि बॉक्सर के हैंड और फूट मूवमेंट्स को ठीक से समझ सकें। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की मेन शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2O3ehfT
via IFTTT

No comments:

Post a Comment