भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण रिश्ते से फिल्म इंडस्ट्री अछूता नहीं है। पिछले दिनों मीका सिंह, दिलजीत दोसांझ, श्रेया घोषाल और सैफ अली खान जैसे सितारों को (FWICE) की ओर से उन्हें पाकिस्तान में या पाकिस्तानी आयोजकों के प्रोग्राम में परफॉर्म न करने की चेतावनी मिली। अब FWICE की ओर से जिन सिंगर्स को चेतावनी जारी किया गया है उनमें अल्का यागनिक, कुमार शानू और उदित नारायण के नाम शामिल हैं। FWICE के प्रमुख सलाहकार अशोक पंडित ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'FWICE अल्का याग्निक, कुमार शानू और उदित नारायण से अपील करता है कि वे अमेरिका के इस शो में हिस्सा न लें जिसे पाकिस्तान का नागरिक मोजम्मा हुसैन आयोजित कर रहा है। हमें उम्मीद है कि हमारे ये सिंगर्स हमारे इस निवेदन को स्वीकार करेंगे।' इसी के साथ इस गायकों को फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज की ओर से लिखी गई चिट्ठी की कॉपी भी पोस्ट की गई है। आपको बता दें कि इससे पहले मीका सिंह ने पाकिस्तान में अपने परफॉर्मेंस के फैसले पर लिखित रूप से माफी मांगी थी, जिसके बाद मीका पर से फेडरेशन ने बैन हटाने की घोषणा की थी। इसके तुरंत बाद दिलीत दोसांझ का नाम सामने आया, जिनसे FWICE ने अमेरिका में होने वाले अपने कार्यक्रम को रद्द करने के लिए कहा था। FWICE ने उनसे राष्ट्र की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अपना कार्यक्रम रद्द करने के लिए चिट्ठी लिखी थी। इतना ही नहीं फेडरेशन ने विदेश मंत्रालय से भी दिलजीत का वीजा कैंसल करने की चिट्ठी लिखी। इसके बाद दिलजीत दोसांझ ने अपना यह इवेंट रद्द कर दिया था । याद दिला दें कि पिछले दिनों जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी हमले के बाद फिल्म इंडस्ट्री की संस्था 'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ( - FWICE) ने पाकिस्तान के कलाकारों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। कहा गया है कि FWICE पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने की जिद करने वाले फिल्म निर्माताओं पर प्रतिबंध लगाएगा। FWICE के प्रमुख सलाहकार अशोक पंडित ने मीडिया से बातचीत में कहा था, 'सीमा पार से हमारे देश में बार-बार हमले होने के बावजूद पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने की जिद करने वाली संगीत कंपनियों और कुछ निर्माताओं को शर्म आनी चाहिए। अब जब उन्हें कोई शर्म नहीं है, तो हमें उन्हें पीछे हटने के लिए मजबूर करना होगा।'
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/30r6H1d
via IFTTT
No comments:
Post a Comment