दिशा पाटनी बॉलिवुड की उन ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब ऐक्टिव रहती हैं और अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी पॉप्युलैरिटी इतनी ज्यादा है कि उनकी तस्वीरें शेयर होने के चंद मिनटों में भी वायरल हो जाती हैं। हाल ही में दिशा ने अपनी और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह ब्लैक कलर के स्विमसूट में नजर आ रही हैं। इसमें दिशा बेहद हॉट और सेक्सी लग रही हैं और लोग भी उनके इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। किसी ने उनके इस लुक को देख परफेक्ट फिगर की तारीफ की, तो किसी ने उन्हें 'खतरनाक' बताया। बाकी कॉमेंट्स यहां शेयर किए जा रहे स्क्रीनशॉट में देखे जा सकते हैं: वैसे यह पहली बार नहीं है जब दिशा ने स्विमसूट में फोटो सोशल मीडिया पर डाली है। वह अक्सर अपनी इस तरह के फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं, जिन्हें फैन्स भी खूब पसंद करते हैं। हालांकि ऐसे लोगों भी कमी नहीं है, जो इन फोटोज पर दिशा को ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। बात करें दिशा की फिल्मों की, तो वह इस साल रिलीज हुई सलमान खान स्टारर 'भारत' में नजर आईं। अब वह रोमांटिक थ्रिलर 'मलंग' में नजर आएंगी, जिसे मोहित सूरी डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके अलावा आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी नजर आएंगे। 'मलंग' 2020 में रिलीज होगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2PXCYND
via IFTTT
No comments:
Post a Comment