फिल्ममेकर नीतेश तिवारी की फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है और फिल्म को हर तरफ तारीफ मिल रही है। हालांकि सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल कितनी कमाई की, यह ऑफिशल जानकारी आनी बाकी है। तब तक हम आपको पहले दिन की लगभग कमाई का आइडिया दे देते हैं। BoxofficeIndia.com के मुताबिक छिछोरे का कलेक्शन 6.75 से 7 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने धीमी शुरुआत की थी लेकिन शाम तक रफ्तार पकड़ ली। फिल्म दर्शकों को उनके पुराने कॉलेज के दिन याद दिलाती है और स्टोरी की काफी तारीफ भी हो रही है। फिल्म का प्लॉट जीवन के दो प्लॉट्स के इर्द-गिर्द घूमता है। इस फिल्म में वरुण शर्मा, नवीन पोलिशेट्टी, प्रतीक बब्बर, तुषार पांडे मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/313QRdY
via IFTTT
No comments:
Post a Comment