Sunday, September 8, 2019

दूसरे दिन Chhichhore का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, कमाए 12 करोड़

सुशांत सिंह राजपूत, वरुण शर्मा और श्रद्धा कपूर स्टारर 'छिछोरे' ने भले ही रिलीज के पहले दिन महज 7 करोड़ रुपये की कमाई की हो, लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई तेजी से बढ़ी। जहां क्रिटिक्स ने इस फिल्म को खूब सराहा, वहीं दर्शकों को भी यह खूब पसंद आ रही है। शायद यही वजह है कि पहले दिन की ठंडी शुरुआत के बाद दूसरे दिन से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ी। दूसरे दिन यानी शनिवार को 'छिछोरे' ने 11.75 से 12 करोड़ तक का बिजनस किया, जिसके बाद फिल्म की अब तक की कमाई करीब 19 करोड़ हो गई है। boxofficeindia.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की शनिवार की कमाई में 75 पर्सेंट की बढ़त दर्ज की गई। उम्मीद लगाई जा रही है कि रविवार को भी यह फिल्म अच्छा बिजनस कर सकती है। पढ़ें: 'छिछोरे' का अब तक का कलेक्शन: शुक्रवार- करीब 7,00,00,000 शनिवार- करीब 12,00,00,000 टोटल- करीब 9,00,00,000 'छिछोरे' को 'दंगल' फेम नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 6 सितंबर को रिलीज हुई थी, जिसकी कहानी कॉलेज के एक स्टूडेंट ग्रुप की हॉस्टल लाइफ के आसपास घूमती है। 'छिछोरे' में प्रतीक बब्बर, ताहिर राज भसीन, तुषार पांडे और नलनीश नील भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म में दर्शकों ने सुशांत और श्रद्धा की केमिस्ट्री को भी खूब पसंद किया। इसकी कहानी से भी लोग खुद को रिलेट कर पा रहे हैं। यही वजह है कि रिलीज होने के बाद लोगों में फिल्म को लेकर दिलचस्पी बढ़ी है, जिसका असर कमाई के बढ़ते आंकड़ों के रूप में देखने को मिल रहा है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2HV12Kp
via IFTTT

No comments:

Post a Comment